राजातालाब: रोहनिया ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद
रोहनिया पुलिस टीम द्वारा विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त सत्यम सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी जीतापुर थाना राजातालाब को अखरी चौराहे से कुछ दूर बीएलडब्ल्यू रोड़ पर थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।