राजातालाब: रोहनिया पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
रोहनिया पुलिस टीम द्वारा विभिन्न धाराओं से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त बेदी पटेल पुत्र स्व कल्लू निवासी ग्राम वादीपुर थाना मिर्ज़ामुराद जनपद वाराणसी हालपता कनेरी थाना रोहनिया चोरी की मोटरसाईकिल के साथ ग्राम दरेखू रोहनिया वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी बरादमगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।