गभाना: चंडौस में हादसे में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल और आगजनी के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस कस्बे में सड़क हादसे में एक किशोर की मौत के बाद हुए बवाल के मामले में रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, दो जुलाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर पर पथराव कर उसमें आग लगा दी थी,