रामपुर: गुरुवार को बाजार नसरूल्लाह खां में नगर पालिका ने 14 दुकानों के अवैध निर्माण पर की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Rampur, Rampur | Feb 6, 2025 गुरुवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बाजार नसरूल्लाह खां के चौकी चौक के सामने की भूमि पर अवैध रूप से बनी 14 दुकानों पर पालिका के हथौड़े चले। एक-एक करके सभी दुकानों को लिंटर, प्लास्टर को ध्वस्त कराया गया। इस दौरान कई दुकानदार जगह खाली करने की मोहलत मांगते रहे। लेकिन पालिका की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को पूर्ण किया।