बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर राजधानी देहरादून से आई विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने ज्वालापुर के कई इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के कई मामले पकड़े, जिनपर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।