कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से रेलवे डीजल चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 28, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से रेलवे डीजल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस रिलीज जारी कर आरपीएफ ने बताया कि आरपीएफ द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान रेलवे डीजल चोरी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 55 लीटर रेलवे डीजल बरामद किया गया।