झालरापाटन: भवानीमंडी के रहने वाले युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
झालावाड़ जिले के भवानी मंडी मेला मैदान के रहने वाले 35 वर्षीय युवक की समृद्ध मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की सूचना भवानी मंडी थाना पुलिस को दी है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने मंगलवार सुबह 9 बजे बताया की मुकेश पुत्र कनीराम को परिजन उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर आए थे जहां चिकित्सकों ने उसेमृदा घोषित कर दिया।