बीना: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खिमलासा फाटक अंडर ब्रिज पर ₹60 हजार की अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Bina, Sagar | Apr 30, 2026 पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि बसाहरी से स्विफ्ट कार में अवैध अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। एसडीओपी अजय कुमार संकट के निर्देश पर थाना प्रभारी लखन राज की अगुवाई में टीम तुरंत अलर्ट हो गई।खिमलासा फाटक अंडर ब्रिज के पास घेराबंदी कर कार को रोका गया। तलाशी में कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000 रुपये बताई जा रही है।