वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जगदलपुर के सिटी ग्राउंड में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य नेता शिरकत करेंगे। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।