दमोह: पन्ना जिले के बनौली मे 17 वर्षीय बालिका के सिर में कारतूस का खोका मिलें से सनसनी, गंभीर हालत जिला अस्पताल मे कराया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 6, 2026 दमोह पन्ना जिले के बनौली सिमरिया गांव की 17 वर्षीय सपना रैकवार के सिर में गंभीर चोट के बाद दमोह जिला अस्पताल में जांच के दौरान यूज हुआ कारतूस मिला। वह छत पर सो रही थी, अचानक दर्द होने पर परिजन अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने कारतूस निकाला, हालत नाजुक है। सपना माता-पिता विहीन है और परिजनों के साथ रहती है। दमोह और पन्ना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।