झांसी: आजाद गार्डन के पास डबल डेकर बस ने तोड़े घरों के चबूतरे और बिजली के तार, क्षेत्रवासियों ने ड्राइवर को पकड़ा, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | May 1, 2025 प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आजाद गार्डन के पास एक बड़ा हादसा हुआ जब बारातियों से भरी डबल डेकर बस सकरी रोड में घुस गई जिसके चलते कई मकानों के चबूतरे और बिजली के तार टूट गए। जिसमें बस के पीछे का हिस्सा भी डैमेज हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस चालक को पकड़कर मुआवजे की मांग की और जमकर हंगामा किया। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।