खिरकिया: जिले में खिड़कियों सहित, फार्मर आईडी के बिना नहीं मिलेगा खाद, ई-विकास पोर्टल से उर्वरक वितरण जारी
जिले में किसानों को उर्वरकों का वितरण अब ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद खरीदने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना अनिवार्य है। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि 15 जनवरी 2026 से जिले में ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।