रामगढ़ चौक: बिजली चोरी पर विभाग सख्त, बरतारा गांव में 10 लोगों पर जुर्माना, थाने में मामला दर्ज
बरतारा में बिजली विभाग के अधिकारियों ने रविवार 5 बजे 10 लोगों पर चोरी से बिजली जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना के साथ-साथ रामगढ़ चौक थाना में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।JEE ने बताया की बरतारा गांव में 10 लोगों पर कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना भारित किया गया।उन्होंने लोगों से कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग पर बल दिया।