दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा रेलवे स्टेशन के पास से एक काले रंग की कार से दुर्गावती पुलिस में 15. 6 लीटर शराब बरामद की है। वही शराब को लेकर जा रहे चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक सुनील कुमार पिता दीनानाथ चौधरी ग्राम जर्नादनपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी है। जिसे सोमवार की दोपहर दो बजे भभुआ जेल भेजा गया।