महाराजगंज: कलुई खेड़ा गांव में बंदर भागते समय खेत में किशोरी को सर्प ने डंसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
6 जून शनिवार की शाम 5:00 बजे खेतों से बंदर भागते समय किशोरी के पैर में एक सर्प ने डस लिया। किशोरी की चीज पुकार सुनकर उसके परिजन उसके पास पहुंचे, और उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया है।जहां किशोरी का इलाज किया गया। किशोरी के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। किशोरी अपने पिता के साथ खेतों में गई थी।