गोहद: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज बाजार में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, क्रॉस मामला दर्ज।
Gohad, Bhind | Jun 29, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी देशराज जाटव ने बताया कि 29 जून को 6 बजे भूपेन्द्र जाटव ,भोला उर्फ नवीन जाटव,नारायण जाटव ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।वही दूसरे पक्ष फरियादी भूपेन्द्र जाटव ने बताया कि देशराज जाटव और उनका लड़का पवन दोनो ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।