हज़ारीबाग: हजारीबाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयुक्त का औचक निरीक्षण! लापरवाही पर सख्त चेतावनी
हजारीबाग में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को तय समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता और बिना त्रुटि के कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।