बहोरीबंद: बाकल थाना क्षेत्र के दो गांवों में सर्पदंश से दो युवकों की मौत
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की दो घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया निवासी 28 वर्षीय गुमान सिंह गौंड को जहरीले सर्प ने काट लिया।