सबलगढ़: पोस्ट ऑफिस व अस्पताल के पास नालों की सफाई, दो दशक बाद तलेझार में सफाई होने से सड़क पर नहीं भरेगा पानी
सबलगढ़ नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 और 11 में इन दिनों नालों की सफाई का अभियान चल रहा है। खास बात यह है कि लगभग 20 साल बाद पहली बार नालों की इतनी गहराई से (तलेझार) सफाई की जा रही है। यह काम निजी कर्मचारियों की मदद से प्रशासन की कड़ी निगरानी में हो रहा है सफाई के दौरान नालों से भारी मात्रा में कचरा और सिल्ट निकाली जा रही है।