धामपुर: स्योहारा में शुगर मिल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Dhampur, Bijnor | May 21, 2026 गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्योहारा में शुगर मिल के पीछे रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने उसकी पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।