मौ नगर परिषद के वार्ड 4 के पार्षद पद का 16 जनवरी को उपचुनाव होगा।जिसको लेकर भिंड कलेक्टर ने गुरुवार को लगभग 1 बजे आदेश जारी कर बताया।कि मतदान दिवस को मौ नगर में चुनाव क्षेत्र में मतदान के समय तक शुष्क दिवस रहेगा । जिसमें मदिरा की दुकान पूर्ण रूप से बंद रहेगी। वहीं सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।