सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, ताजियों की ऊंचाई और कानून व्यवस्था पर दिए गए निर्देश
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार शाम 4:00 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने की, जिसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति समिति के पदाधिकारियों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।