ग्वालियर गिर्द: कोर्ट से लौट रही गर्भवती महिला को बीच सड़क से उठा ले गया पति, प्रेमी से मारपीट कर किया अपहरण
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रही 6 माह की गर्भवती महिला को उसके पति ने परिजनों के साथ मिलकर कथित तौर पर बीच सड़क से अगवा कर लिया। मामले की जानकारी शनिवार सुबह करीब 9 बजे सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।