शामली: शामली के कलंदरशाह निवासी व्यक्ति को गैंगेस्टर अधिनियम के मुकदमे में सुनाई गई 2 साल की कारावास की सजा
Shamli, Shamli | May 9, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2012 में शामली के मोहल्ला कलंदरशाह निवासी वसीम उर्फ बाबा के खिलाफ गैंगेस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। मुजफ्फरनगर कोर्ट द्वारा अभियुक्त को 2 वर्ष के कारावास और ₹5 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। अर्थदण्ड अदा नही करने पर 7 दिन के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया गया है।