बहराइच: बडहीनपुरवा में विवाहिता की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बडहीनपुरवा में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी से भेज दिया था। शनिवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ बाहर जाना चाह रही थी। जिसको लेकर विवाद हुआ और पति ने उसको मारा पीटा। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।