Rajasthan के जयपुर में पैरा मेडिकल की बैक परीक्षा में पैसे लेकर नकल कराने की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि 45 छात्रों से परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे लिए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने छापा मारकर कॉलेज संचालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। घटना से नाराज़ दूसरे छात्रों ने कॉलेज में तोड़फोड़ भी की।
गिरफ्तार आरोपियों में कॉलेज संचालक रामकृष्ण मंडीवाल, उसका भतीजा देवकृष्ण, HOD कृष्ण कुमार और लेक्चरर शंकरलाल जाट शामिल हैं।
#Jaipur #Rajasthan #ExamScam #PaperLeak #balaghattalk