मलयपुर थाना क्षेत्र के बेला बथान गांव के जंगली इलाके में अवैध बालू लोडिंग का धंधा खुलेआम जारी है। जिसका वीडियो गुरुवार 9 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार देवाचक घाट से चोरी का बालू लाकर जंगल में डंप किया जाता है, जिसके बाद बिना नंबर के ट्रैक्टरों में दिन-दहाड़े लोडिंग होती है।