देहरादून के मालदेवता में गुंडई! सड़क खोल रही PMGSY टीम पर हमला, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज
देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के बाद रास्ता खोल रही सरकारी टीम पर स्थानीय ग्राम प्रधान और उनके साथियों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
मलबे की सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि ड्राइवर की उंगली तक तोड़ दी गई और उन्हें गहरी खाई में फेंकने की धमकी दी गई। पीएमजीएसवाई (PMGSY) कर्मचारियों की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Dehradun #Maldevta #DehradunNews #UttarakhandNews #CrimeNews #LatestNews #BreakingNews #PMGSY #RaipurPolice #DehradunPolice