बख्शी का तालाब: बीकेटी में निर्माणाधीन मकान से 5 लाख की वायर चोरी, चोरों ने रात में किया धावा
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की वायरिंग पार कर दी। भैंसामऊ क्रॉसिंग के पास रविवार रात हुई इस वारदात का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ, जब मकान मालिक जितेंद्र दीक्षित मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, एपेक्स हॉस्पिटल के पीछे बन रहे मकान से अज्ञात चोर करीब 5 लाख रुपये की महंगी वायर उखाड़ ले गए।