मरवाही: जीपीएम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिले में 25 नए हैंडपंपों का खनन किया
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य मद अंतर्गत 25 नए हैंडपंपों के खनन किए गए हैं। इनमें गौरेला विकासखंड में 14, मरवाही विकासखंड में 7 एवं पेंड्रा विकासखंड में 4 हैंडपंप शामिल हैं।