बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड स्थित एसएम टेंपल से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई सुंदर शोभा कलश यात्रा
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड स्थित एसएम टेंपल से मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे से हवन पूजन उपरांत गाजे बाजे के साथ सुंदर शोभा कलश यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा महरहा रोड बाईपास होते हुए मां ज्वाला देवी मंदिर पहुंची। जहा पर पूजा अर्चना की गई। इस मामले में बताया गया की 14 मई को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी और भंडारा होगा।