करेली: बरमान में नहाने आए चार युवक डूबने लगे, गोताखोरों ने बचाया, टला बड़ा हादसा
नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर सोमवार 3 बजें नर्मदा नदी में स्नान के दौरान चार युवक डूबने लगे। गहरे पानी में जाने के कारण युवक संतुलन खो बैठे, जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और नाव चालकों ने चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गोताखोरों और नाव चालकों की टीम ने बचाया