शाहजहांपुर: ध्वनि प्रदूषण और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 292 वाहनों के चालान और 03 सीज किए गए
शाहजहाँपुर। शासन के निर्देश पर कानून-व्यवस्था और यातायात दुरुस्त करने हेतु एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में पुलिस ने मंगलवार रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सीओ ट्रैफिक शुभम वर्मा के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने हूटर, प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 292 वाहनों के चालान काटे गए और 3 वाह