रोहतास: रोहतास प्रखंड क्षेत्र के बंजारी में अचानक हुई ओलावृष्टि, लोग हैरान
Rohtas, Rohtas | Apr 29, 2026 बंजारी में अचानक ओलावृष्टि, लोग हैरान रोहतास प्रखंड के बंजारी क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हुई ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। इस इलाके में इस तरह की बर्फीली बारिश कम ही देखने को मिलती है, जिससे लोगों में उत्सुकता का माहौल बन गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।