गुरुआ: महादेवपुर गांव में वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Gurua, Gaya | Apr 23, 2025 गुरुआ थाना की पुलिस ने महादेवपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी मे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुआ थाने के महादेवपुर गांव के तुलसी यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती निकला हुआ था। लेकिन कुर्की जब्ती होने के पहले ही वारंटी तुलसी यादव को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के गिरफ्त में आये वारंटी को पुलिस ने बुधवार की दोपहर 1 बजे जेल भेज दिया।