बालोद: जिले में किसानों को रकबे के हिसाब से मिल रहा खाद, कालाबाजारी रोकने के लिए पीओएस मशीन से हो रही बिक्री
Balod, Balod | May 9, 2026 खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और सहकारी व निजी केंद्रों से लगातार वितरण किया जा रहा है।