बिल्सी: बाबा मिशन हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Bilsi, Budaun | Jun 21, 2026 बिल्सी नगर के बाबा मिशन हॉस्पिटल में रविवार को एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। शिविर में दिल्ली, नोएडा और देश के अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ आज रविवार दोपहर 12:00 किया गया।