विदिशा नगर: जिले के सभी स्कूलों के जर्जर भवनों की होगी जांच, डीईओ ने जारी किए निर्देश
सिरोंज के गोपाल नगर स्थित शासकीय स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चों के घायल होने की घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों के जर्जर भवनों की जांच के निर्देश जारी किए हैं। रविवार दोपहर 12 बजे उन्होंने बताया कि सिरोंज की घटना की जांच कराई जा रही है तथा जिम्मेदारों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई है।