रानीवाड़ा: मालवाड़ा गांव स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में परिवर्तन 2024 कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Raniwara, Jalor | Feb 11, 2024 रानीवाडा के मालवाड़ा सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में परिवर्तन 2024 वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज सावला ने कार्यक्रम में शिरकत की एवं भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह ने अध्यक्षता भी की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।