इसुआपुर: नवादा में महिला की हुई संदेहास्पद मौत के मामले में पिता ने इसुआपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
Ishupur, Saran | Feb 29, 2024 गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार नवादा में खुशी देवी की संदेहास्पद मौत के मामले में खुशी के पिता तरैया गांव निवासी दिलीप सिंह ने इसुआपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि 11 माह पूर्व अपनी पुत्री की शादी इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के सुरेंद्र सिंह के पुत्र से की थी। शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था।