बांसवाड़ा: एसपी ने किया खुलासा, ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे शिक्षक ने ज्वेलर्स को दी धमकी, 1.40 करोड़ की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
एसपी कार्यालय में दो ज्वेलर्स को धमकी देकर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चिट्ठी के माध्यम से दोनों व्यापारियों को धमकी दी थी। एक ज्वेलर से 90 लाख रुपये और दूसरे से 50 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिससे शहर के व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई थी।