कोटा: रतनपुर में नगर पालिका अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना कर ₹13.50 लाख की सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
Kota, Bilaspur | Apr 6, 2026 रतनपुर नगर की विकास को नई गति देते हुए मौली चौक से वेदतलाब तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लवकुश कश्यप द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया।निर्माण कार्य की लागत 13 लाख ₹50 हजार निर्धारित की गई है। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों सहित स्थानिक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली