भरथना: भरथना के छोला गांव में दीवार में छिपे सर्प ने मां-बेटी को डसा, मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर
भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला छोला में घर की दीवार के छेद में छिपे सर्प के डसने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नरेंद्र कुमार की पुत्री ईशा रविवार रात घर की दीवार के छेद में रखा बालों का क्लचर निकालने के लिए हाथ डाल रही थी, तभी वहां छिपे सर्प ने उसे डस लिया।