बिसौली नगर के माहेश्वरी अस्पताल पर एक स्वास्थ्य शिविर का सोमवार को 1 बजे करीब आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डा. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि मौसम के बदलने का असर लोगों की सेहत पर पढ़ने लगा है। ऐसे में लोगों को इस मौसम में खान-पान के साथ पहनावे का विशेष ध्यान रखना चाहिए।