शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने अपने नियमित रूप से जारी गहन निरीक्षण अभियान के तहत ब्लॉक के साथ जिला स्तर की प्रमुख स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की भी व्यापक समीक्षा की। इसी क्रम में वे जिला टीबी क्लिनिक पहुँचे, जहाँ उन्होंने टीबी जाँच व्यवस्था, निक्षय मित्र योजना, निक्षय पोषण कार्यक्रम तथा सिलिकोसिस रोगियों की प्रगति रिपोर्ट की विस्तृत जाँच की।