डिंडौरी के शासकीय आदर्श महाविद्यालय में यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे यातायात जागरूकता अभियान चलाया जहां सड़क सुरक्षा विषय को लेकर निबंध चित्रकला रंगोली वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। दरअसल यातायात थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया ।