निज़ामाबाद: निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेले का श्रद्धा के साथ समापन हुआ
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन दिवसीय जोड़ मेले का समापन आज रविवार को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। समापन के दौरान गुरुद्वारा परिसर “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों से गूंज उठा दूर-दराज से पहुंची सिख संगत ने गुरुद्वारा में मत्था टेककर दर्शन किया है।