कोठी महल: चारधाम मंदिर के पास श्रद्धांलू से अवैध वसूली की कोशिश कार मे तोड़फोड़ कर पत्नी पर किया चाकू से हमला, दो आरोपि गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश के नोएडा से परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आए एक श्रद्धालु से दो बदमाशों ने पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की कोशिश की, श्रद्धालु ने जब रुपए देने से इंकार किया तो बदमाशों ने न सिर्फ उनसे मारपीट की, बल्कि उनके वाहन के कांच फोड़ दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने श्रद्धालु की पत्नी को चाकू मार कर घायल कर दिया।