होशंगाबाद नगर: आजीविका समूह की महिला को भुगतान नहीं मिलने से परेशान होकर प्रभारी मंत्री की गाड़ी के सामने आई महिला,वीडियो आया सामने
मंगलवार को एक दिन के प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश पी डब्ल्यू डी एवं जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह की गाड़ी के सामने महिला आ गई, जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 6 बजे सामने आया है, जानकारी के मुताबिक महिला माखन नगर के खरगावली की रहने वाली है जो मुख्यमंत्री की योजना एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत सखी का काम करती है। महिला का करीब 8 माह से भुगतान नहीं हुआ था।