फरेंदा: बृजमनगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत दो शोहदों को किया गया गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमन्द्र मीना के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कवलपुर टोला बनकटवा निवासी वकील और अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों पर राह चलती महिला पर छींटाकशी करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल गिरफ्तारी की। टीम में उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, अर्चना यादव और आरक्षी